Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 21 अक्टूबर । महाकाल सेवा ट्रस्ट ने हाथरस मार्ग स्थित वृद्ध आश्रम में असहाय महिला-पुरुषों और दिव्यांगों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। ट्रस्ट के सदस्यों ने इन लोगों का आशीर्वाद प्राप्त किया। हाथरस मार्ग पर ग्राम मीतई स्थित इस वृद्ध आश्रम में बड़ी संख्या में असहाय वृद्धजन, निराश्रित महिलाएं और कुछ दिव्यांग लोग निवास करते हैं। दीपावली के अवसर पर, ट्रस्ट के पदाधिकारियों पंकज चौधरी, निर्भय शर्मा, अजरूद्दीन फौजी, हर्ष पचौरी, ओमवीर प्रधान, रवि उपाध्याय, वरुण मिश्रा, विपिन कुमार, पप्पन चौधरी, अर्जुन कुमार, आकाश शुक्ला और सचिन कुमार ने इन सभी असहाय लोगों को मिठाई, बिस्कुट, नमकीन और पटाखे जैसी सामग्री भेंट की। उन्होंने इन लोगों के साथ खुशियां बांटी और उनका आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page