सिकंदराराऊ 01 अप्रैल । समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव व वरिष्ठ नेता ठाकुर महेंद्र सिंह सोलंकी ने अपना 54वाँ जन्मदिन सादगी और जनसेवा के संकल्प के साथ मनाया। बुधवार को कस्बे के देवेंद्र यादव परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गरीबों और जरूरतमंदों को फल वितरित कर सामाजिक संवेदनशीलता का संदेश दिया। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ठाकुर महेंद्र सिंह सोलंकी का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। सोलंकी ने उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए जनता के अटूट प्यार और सहयोग को अपनी असली ताकत बताया।
अपने संबोधन में ठाकुर महेंद्र सिंह सोलंकी ने क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में सदैव सहभागी बनने और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने समाजवादी पार्टी की विचारधारा को शोषित, वंचित, किसान और नौजवानों के हितों की रक्षक बताते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में एडवोकेट गिनेश यादव, सपा नेता बबलू यादव, हरवीर यादव, विजय कुमार, सानू कुरैशी, रईस कुरैशी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।


























