हाथरस (मुरसान) 24 मार्च । हाथरस मार्ग गांव नगला गजुआ के निकट मंगलवार की सुबह करीब साढे 3 बजे एक सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक गौरव पुत्र अनार सिंह और संदीप पुत्र उदयवीर सिंह निवासी नगला समद एटा का कहना है कि वह सासनी मंडी से छोटे पिकअप वाहन में टमाटर लेकर मथुरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक कैंटर वाहन ने लापरवाही से उनके पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें रखे टमाटर सड़क पर बिखर गए। हादसे के बाद लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एंबुलेंस द्वारा दोनों घायल युवकों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर युवकों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
गैस सिलेंडर की लाइन में हुआ बवाल,
March 24, 2026
मुरसान : सड़क दुर्घटना में दो युवक
March 24, 2026
मुरसान : रोजगार सेवकों ने की लंबित
March 24, 2026
तार टूटकर गिरने से गेहूं की फसल
March 24, 2026
डॉ जितेंद्र स्वरुप शर्मा फौजी के जीजाजी
March 24, 2026
सासनी में 80वें प्राचीन रथ मेला महोत्सव
March 24, 2026
बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप,
March 24, 2026
Weather
Hathras
10:47 pm,
Mar 24, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























