Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 01 अप्रैल । आज राजेन्द्र लोहिया विद्या मन्दिर में नवीन शैक्षिक सत्र के प्रथम दिवस का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। विद्यालय प्रांगण में सुबह से ही विद्यार्थियों की चहल-पहल देखने को मिली। लंबे अवकाश के बाद अपने मित्रों एवं शिक्षकों से मिलकर बच्चों के चेहरों पर विशेष खुशी झलक रही थी। विद्यालय के प्रधानाचार्य कपिल भाटिया ने सभी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा नए सत्र में अनुशासन, परिश्रम एवं नियमितता के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन को सही दिशा प्रदान करती है और निरंतर प्रयास से ही सफलता प्राप्त होती है। प्रथम दिवस पर विद्यालय में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सरस्वती वंदना के साथ नए सत्र का शुभारंभ हुआ। शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को नए पाठ्यक्रम, नियमों एवं गतिविधियों की जानकारी दी गई। विद्यालय परिवार द्वारा नए विद्यार्थियों का विशेष स्वागत किया गया, जिससे वे अपने आप को सहज एवं आत्मीय वातावरण में अनुभव कर सकें। इस प्रकार विद्यालय का प्रथम दिवस हर्षाेल्लास एवं सकारात्मक ऊर्जा के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page