हाथरस 04 अगस्त । 114वें श्री दाऊजी महाराज मेले के अंतर्गत 60वें बरस पर हीरक ब्रज कवि सुरेश चतुर्वेदी स्मृति ब्रजभाषा कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू, भाजपा नगर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय एवं चिराग वीर उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर सुकवि राजवीर सिंह सिकरवार भारती को ₹11,000 की राशि एवं पंडित गयाप्रसाद स्मृति रजत पदक से चंद्रगुप्त विक्रमादित्य को सम्मानित किया गया।
जवाहरलाल तंबाकूवाले स्मृति रजत : उन्नति भारद्वाज
पंडित रामवीर उपाध्याय स्मृति रजत पदक : रितु गौतम एडवोकेट
₹2100 पुरस्कार : सोनाली वार्ष्णेय, रूपम कुशवाह, जय प्रकाश पचौरी, प्रमोद बिषधर एवं ग़ाफ़िल स्वामी, मोहित सक्सेना, श्यामबाबू चिंतन, रूबिया राणा एवं रसराज हाथरसी को प्रदान किए गए।
काव्यपाठ से गूंजा पंडाल
राजवीर सिंह भारती (मुरैना) ने ब्रजभाषा की महिमा का गुणगान किया। कवयित्री इंदु शर्मा (गाजियाबाद) ने “राधे-कन्हाई” के गीत सुनाकर मंत्रमुग्ध किया। सुकवि अंजीव अंजुम ने “नदिया का पानी मीठौ है और सागर का खारौ” सुनाया। रूबिया राणा (मुजफ्फरनगर) ने “राम अवधपुरी में मंदिर भव्य बनाबिंगे” प्रस्तुत किया। कविसम्मेलन में रामेंद्र बृजबासी, चच्चा उदयभानी, प्रमोद बिषधर, अवशेष विमल, जयप्रकाश पचौरी, सबरस मुरसानी, मोहित सक्सेना, पूनम शर्मा, नरेंद्र शर्मा, मनु दीक्षित मनु, चेतन उपाध्याय, पूरन सागर, श्यामबाबू चिंतन और रसराज समेत अनेक कवियों ने काव्यपाठ कर खूब वाहवाही लूटी।
विशिष्ट उपस्थितियां
इस अवसर पर मदनमोहन गौड़, विजय सिंह प्रेमी, बृजेश बशिष्ठ, डॉ. नितिन मिश्रा और सुरेश कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे।
संचालन व संयोजन
कार्यक्रम का संयोजन आशु कवि अनिल बौहरे ने किया, संचालन सहयोग अतुल आंधीबाल एवं चेतन उपाध्याय ने दिया। अध्यक्षता हास्य कवि कुंवरपाल उपाध्याय भंवर ने की। सह-संयोजक जीवनलाल शर्मा एवं स्वागताध्यक्ष चौधरी जयवीर सिंह व मुकेश कुमार शर्मा रहे।