हाथरस 31 मार्च । आज गणगौर शोभायात्रा बड़े धूमधाम के साथ बड़ी कोठी बिहारी जी मंदिर से प्रारंभ हुई, जिसका शुभारंभ श्री हरिदास भगत जी ने अपने परिवार के साथ प्रथम आरती करके किया। मेला अध्यक्ष भरत वर्मा द्वारा उनका सम्मान माल्यार्पण कर, दुपट्टा डालकर किया गया। शोभा यात्रा में सबसे आगे काली मां की झांकी धूम मचा रही थी। उनके पीछे हजारों की संख्या में नवयुवक हौसला बढ़ा रहे थे। इसके उपरांत गणेश जी की झांकी, नागिन सपेरा की झांकी, देवी मां की झांकी, रावण और अंगद संवाद, रानी पद्मावती का जौंहर, शिव विवाह ढोल, सहस्त्रबाहु की झांकी और इसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र गणगौर महाराज का डोला अदभुत छटा बिखेर रहा था। गणगौर महाराज की जगह-जगह पूजा एवं आरती की गई। शोभा यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक लोगों का मेला प्रबंध समिति द्वारा सम्मान किया गया। इस दौरान सदर विधायक अंजुला माहौर, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इस दौरान प्रमुख रूप से मेला अध्यक्ष भरत वर्मा, कोषाध्यक्ष दीपक वर्मा, महामंत्री विनोद शास्त्री, संयोजक गोपाल वर्मा, कृष्ण वर्मा, उपाध्यक्ष राहुल वर्मा, पत्रकार मनीष वर्मा, मोनू वर्मा, दिलीप वर्मा, रवि वर्मा, श्रीराम वर्मा, शीलू वर्मा, मोहन लाल वर्मा, अमित वर्मा, राजीव वर्मा, अर्जुन वर्मा, विपिन वर्मा, महेश वर्मा, सेनापति रवि वर्मा, कृष्ण वर्मा, सचिन वर्मा, पंकज वर्मा, दाऊजी वर्मा, बिंटू वर्मा, राम वर्मा, राम वर्मा, मनोज वर्मा, गोविन्द वर्मा आदि का सहयोग प्रशंसनीय रहा।