Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 अप्रैल । पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत थाना हाथरस गेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने सार्वजनिक मार्ग पर महिलाओं और लड़कियों पर फब्तियां कसने वाले एक शोहदे को गिरफ्तार किया है। मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम बुधवार को नगला अलगर्जी रोड पर संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मण्डी के पिछले गेट के सामने एक युवक सार्वजनिक मार्ग से गुजरने वाली लड़कियों और छात्राओं पर अश्लील टिप्पणियां व फब्तियां कसता पाया गया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे मौके से ही दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हरप्रीत पौरूष उर्फ भोला पुत्र हरीशंकर पौरूष, निवासी सोखना (थाना हाथरस गेट) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना हाथरस गेट पर मु.अ.सं. 147/25 के अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। इस सफल कार्यवाही में उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह, महिला कांस्टेबल पूजा भाटी और महिला कांस्टेबल सुप्रिया यादव की मुख्य भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले तत्वों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page