Hamara Hathras

12/09/2024 1:32 am

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 04 सितंबर । कस्बा के पंडित दीनदयाल पुरदिलनगर मार्ग तिराहा पर पैसे के लेनदेन को लेकर हुई गाली-गलौज व मारपीट के मामलें में एक युवक का सिर में चोट लगने से सिर फट गया। सिर फट जाने के उपरांत हसायन पुलिस के द्वारा तहरीर के आधार पर चार नामजद लोगों के खिलाफ मुकददमा आनन फानन में दर्ज करा दिया गया। पुलिस के द्वारा घटनाक्रम की जांच पडताल किए बिना ही चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओ के अलावा एसएटी एक्ट के तहत दर्ज की गई रिपोर्ट में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ से जुडे दो कार्यकर्ताओ के नाम भी शामिल है। राष्ट्रीय स्वंय सेवक के दो कार्यकर्ताओ के नाम एफआईआर दर्ज होने पर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के कार्यकर्ताओ में आक्रोश व्याप्त है। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ से जुडे कार्यकर्ताओ के द्वारा उक्त घटनाक्रम को लेकर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के जिला प्रचारक के अलावा अन्य पदाधिकारियो को अवगत कराया गया है। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ से जुडे स्थानीय कार्यकर्ताओ ने बताया कि कल मंगलवार की शाम साढे छह बजे के करीब कस्बा के पुरदिलनगर नगला विजन मार्ग पर एक सेंटर संचालक के साथ किराए के रूपए के लेनदेन को लेकर गाली गलौज मारपीट हो गई थी।
उक्त घटना में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ से जुडे दो कार्यकर्ताओ के नाम पुलिस के द्वारा पीडित के आधार पर बिना घटनाक्रम की सत्यता की परख पडताल किए ही पुलिस के द्वारा मुकद्दमा पंजीकृत करा दिया गया।राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के कार्यकर्ताओ ने बताया कि वार्ड संख्या सात की महिला सभासद के पति विनोद कुशवाहा राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के नगर सह कार्यवाहा है।जबकि सचिन कुमार शारीरिक प्रमुख है।कार्यकर्ताओ ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि उक्त कार्यकर्ताओ के खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट को लेकर जिला प्रचारक सहित अन्य पदाधिकारियो से अवगत करा दिया गया है।उक्त घटनाक्रम में नामजद राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के नगर सह कार्यवाहा सभासद पति विनोद कुशवाहा ने बताया कि उक्त घटना के वक्त मै तो वहां पर मौजूद ही नही था।जबकि उक्त घटनाक्रम में मेरे नाम एफआईआर दर्ज करा दी गई है।जबकि सत्यता यह है कि सेंटर संचालक रवि कुमार ने काफी समय से हमारे चाचा जी के प्रतिष्ठान दुकान में कोचिंग सेंटर का संचालन किया था। रवि कुमार सेंटर संचालक पर हमारे चाचा के प्रतिष्ठान में सेंटर संचालित करने के कई माह के रूपए बकाया चल रहे है।इसी लेनदेन को लेकर गाली गलौज मारपीट हुई है।जबकि घटनाक्रम में मेरा नाम बेवजह लिखवाकर परेशान किया जा रहा है।उन्हाने बताया कि वह इस घटनाक्रम को लेकर स्थानीय पुलिस के व्यवहार कार्यप्रणाली को लेकर हमारे द्वारा पुलिस के अधिकारियो से शिकायत की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page