Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 फरवरी । हाथरस जिले के थाना मुरसान क्षेत्र के गाँव कटेला में एक बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमले की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ रहने वाली करीब 85 वर्षीय प्रेमवती देवी पर अज्ञात हमलावरों ने उस समय हमला किया जब वह अपने खेत पर बने डेरे में अकेली थीं। हमलावरों ने बुजुर्ग महिला के सिर पर किसी भारी वस्तु या हथौड़े से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों के अनुसार, प्रेमवती देवी आँखों से देख पाने में असमर्थ हैं और घटना के समय उनके बेटे खेत के अन्य कामों में व्यस्त थे। जब उनका बेटा वापस कमरे पर लौटा, तो उसने अपनी माँ को लहूलुहान और अचेत अवस्था में पाया। घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि शुरुआत में महिला की हालत देख उन्हें अनहोनी की आशंका हुई थी, लेकिन अस्पताल में उनकी सांसें चलने की बात पता चली। फिलहाल इस हमले के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की गंभीरता को देखते हुए हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page