Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 जुलाई । श्री राम बगीची हाथरस पर कुशवाहा क्षत्रिय संघ की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज की सर्वसम्मति से रजनीश कुशवाहा को श्री कुशवाहा क्षत्रिय संघ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। टेकपाल कुशवाहा ने कहा जो भी नव निर्वाचित अध्यक्ष चुने गए मैं उसके साथ तन-मन-धन से साथ दूंगा।  वहीं रजनीश कुशवाहा अध्यक्ष ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि समाज ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, अपने कार्यकाल में समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज को ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करूंगा, ताकि समाज हर क्षेत्र में भागीदारी निभा सके और ज्यादा से ज्याद सफल कार्यक्रमों को किये जायेंगे और समाज के लोगों को साथ लेकर एकजुट कर जागरूक किया जाऐगे। समाज के बच्चों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित करने के लिए पहल की जाएगी। समाज के लोगों ने जो भरोसा जताया है मैं उस पर पूरा समाजहित के लिए कार्य करूँगा।

बैठक में सभी पूर्व अध्यक्ष कुशवाहा समाज के राजनीतिक दलों में काम करने वाले जनप्रतिनिधियों ने कोर कमेटी बनाकर समाज को नवीन अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी और वर्तमान अध्यक्ष टेकपाल कुशवाहा सभासद व उनकी टीम को विदाई समारोह किया गया और वर्तमान अध्यक्ष ने नवीन अध्यक्ष को पूरा कार्यभार सौंपते हुए फूल माला पहन कर बधाई एवं शुभकामना दी।  नवीन अध्यक्ष ने सभी बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष गिर्राज किशोर बाबूजी ने की। बैठक में कोर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र कुशवाहा, वीर बहादुर सिंह कुशवाहा,गोकुल चंद्र कुशवाहा, मूलचंद कुशवाहा, लाल बहादुर कुशवाहा, अमर सिंह कुशवाहा, भोले शंकर कुशवाहा, मानसिंह कुशवाहा, खजान सिंह कुशवाहा, विजेंद्र कुशवाहा, रामबाबू कुशवाहा, उमेश कातिव एवं जनप्रतिनिधि प्रेम सिंह कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष भाजपा, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, हर्षकांत कुशवाहा चेयरमेन, सचेद्र कुशवाहा चेयरमेन आदि लोग उपस्थित थे। बैठक का संचालन डॉ रामू कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page