सादाबाद 26 फरवरी । आज अपर आयुक्त प्रशासन अरुण कुमार ने नगर पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागीय कार्यों, अभिलेखों और योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया, जिसमें जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया और सफाई व्यवस्था प्रमुख थी। अपर आयुक्त ने अधिशासी अधिकारी विकास जैन से नगर पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति जानी। उन्होंने विशेष रूप से जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया, लंबित आवेदनों की संख्या और ऑनलाइन प्रणाली के संचालन के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने नागरिकों को प्रमाण पत्र समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के अंतर्गत संचालित वाहनों, हैंडपंपों की मरम्मत एवं रखरखाव, सफाई व्यवस्था और कूड़ा उठान की स्थिति की भी समीक्षा की गई। अपर आयुक्त ने साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा सार्वजनिक स्थलों पर नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आईजीआरएस की शिकायतों और उनके निस्तारण का भी अवलोकन किया। अधिशासी अधिकारी विकास जैन और वरिष्ठ लिपिक अनुपम गुप्ता ने अपर आयुक्त को नगर पंचायत द्वारा संचालित सभी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान प्रधानमंत्री एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित कार्यों के अभिलेख भी प्रस्तुत किए गए, जिनका अपर आयुक्त ने अवलोकन किया। अपर आयुक्त ने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया। निरीक्षण के समय नगर पंचायत कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। उन्होंने अधिवक्ताओं और भाजपा नेताओं द्वारा दिए गए ज्ञापन के संबंध में भी अधिशासी अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
सादाबाद : ट्रक के निचले हिस्से में लगी आग
January 9, 2026
सादाबाद : सौम्या ने पास की एआईबीई परीक्षा
January 9, 2026
सादाबाद : बंदर गिरने से फुंका ट्रांसफार्मर
January 9, 2026
सादाबाद : दुर्घटनाओं के रोकथाम का प्रयास करें
January 9, 2026
Recent Posts
हाथरस में गूँजा महाराणा प्रताप का जयघोष,
April 12, 2026
गेहूं निकालते समय कटर की चपेट में
April 12, 2026
होर्मुज में अमेरिकी नौसेना की तैनाती से
April 12, 2026
सिकंदराराऊ : वार्ष्णेय महिला वेलफेयर एसोसिएशन की
April 12, 2026
सिकंदराराऊ : सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक सम्मान
April 12, 2026
मुरसान : सडक दुर्घटना में बाइक सवार
April 12, 2026
मुरसान : बैनर फाड़ने के आरोप में
April 12, 2026
Weather
Hathras
4:35 am,
Apr 13, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























