Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 जुलाई । भाजपा नेता रुपेश सिंह प्रजापति के मंदिर दुर्गा जी शक्ति पीठ पर महाराज भगवान दक्ष प्रजापति जी की जयंती के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित हुई। इसमें आगामी 27 जुलाई को हाथरस जिले के मुख्य मुख्य बाजारों में एक बड़ी संख्या में बाइक रैली निकालने का प्रस्ताव रखा गया। इस पर गहनता से विचार किया गया। व्यवस्था, अनुमति आदि के विषय में बातचीत की गई। बैठक में मुख्य रूप से हरी सिंह प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, अरविन्द प्रजापति जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार संघ, अशोक गोला प्रजापति, नायक प्रजापति, सतीश प्रजापति, अभिषेक, लागूरियां प्रजापति, रघुवीर प्रजापति, कमलकान्त प्रजापति आदि समाज के बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page