हाथरस (मुरसान) 28 फरवरी । क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक युवक ने पास के गांव के 5 नामजद सहित अन्य लोगों पर परिवार की महिलाओं के साथ मारपीट और छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत मुरसान पुलिस से की गई है। युवक का कहना है कि वह अपने परिवार की महिला व अन्य के साथ आलू की खुदाई करने का कार्य करता है। शुक्रवार को वह गांव भीलम निवासी के गांव पिथैर स्थित आलुओं की खुदाई का कार्य करके आ रहा था। शाम 7 बजे उसकी दो बहन व परिवार की अन्य लड़कियों व परिवारीजन सभी ट्रेक्टर से वापस अपने गांव आ रहे थे। तभी भीलम निवासी 5 लड़के व उनके साथ अन्य लड़कों रास्ते में छोटुआ नवीपुर गांव के पास बम्बा पर अपनी बोलेरो गाड़ी ट्रेक्टर के सामने लगाकर ट्रेक्टर रूकवा लिया और उक्त बोलेरो सवार सभी लड़के ट्रेक्टर ट्रॉली में चढ़ आये और ट्रेक्टर में मौजूद लड़कों व बोलेरो सवार लड़कों ने मिलकर उसकी बहन व अन्य लड़कियों के साथ अभद्रता करते हुये जबरदस्ती पकड़कर छेड़खानी कर दी और कपडे फाड़ दिये। विरोध करने पर गाली गलौज करते हुये मारपीट कर दी। आरोप है कि सभी लोग उनके पीछे-पीछे हमारे घर तक आ गए और घर में घुस आये। आरोप है कि उन्होनंे घर घुसकर भी लाठी-डण्डों से हमला कर दिया। जिसमें कई वह और उसकी बहन घायल हो गए हैं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न
February 28, 2026
हाथरस में सीबीएसई बोर्ड की केमिस्ट्री और संस्कृत परीक्षा संपन्न
February 28, 2026
Related Posts
Recent Posts
विनायक इंटरनेशनल स्कूल में ‘रंगोत्सव’ की धूम,
February 28, 2026
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का होली
February 28, 2026
हाथरस में सीबीएसई बोर्ड की केमिस्ट्री और
February 28, 2026
यूपी बोर्ड परीक्षा : हाईस्कूल संस्कृत और
February 28, 2026
मुरसान : महिलाओं से मारपीट और छेड़खानी
February 28, 2026
फर्जी डिग्री से अस्पताल चलाने और महिला
February 28, 2026
हाथरस में ई-ऑफिस लॉगिन न करने वाले
February 28, 2026
Weather
Hathras
11:00 pm,
Feb 28, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap














