
हाथरस 26 फरवरी । राज्य जीएसटी कार्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच में हाथरस सीए एसोसिएशन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की। इस अवसर पर जीएसटी विभाग, सीए एसोसिएशन एवं बार एसोसिएशन की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन एवं उत्कृष्ट खेल भावना का शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। सीए टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 241 रन का प्रभावशाली स्कोर बनाया। इसमें नितिन अग्रवाल ने नाबाद 128 रन और नितिन वार्ष्णेय ने नाबाद 62 रन का योगदान दिया और 190 रनों की अटूट साझेदारी निभाई। जीएसटी टीम की और से सतेंद्र कुमार ने 3 विकेट और देशदीपक निगम, अभिमन्यु, आदित्य ने 1 -1 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जीएसटी टीम ने भरपूर प्रयास किया, परंतु 222 रन ही बना सकी। इसमें देशदीपक निगम ने 57 रन और सतेंद्र कुमार ने 42 रन का योगदान दिया। CA टीम की ओर से लोकेश वार्ष्णेय ने 2 विकेट और अमन अग्रवाल, शुभम गर्ग, निकुंज अग्रवाल, नितिन अग्रवाल और नितिन वार्ष्णेय 1 -1 विकेट लिए। इस प्रकार सीए टीम ने मैच अपने नाम किया। जीएसटी टीम का नेतृत्व देशदीपक निगम ने किया, जबकि सीए टीम के कप्तान नितिन के. वार्ष्णेय रहे।
जीएसटी टीम के खिलाड़ी
हरिनाथ यादव, जितिन अग्रवाल, सतेन्द्र कुमार, देशदीपक निगम, अभिमन्यु, गौरव वर्मा, मयूर अग्रवाल, कैलाश सैनी, मुनेन्द्र, अतुल जैन, आदित्य सक्सेना एवं कुलदीप।
सीए टीम के खिलाड़ी
नितिन के. वार्ष्णेय, प्रतीक अग्रवाल, लोकेश वार्ष्णेय, सुमित अग्रवाल, अमन अग्रवाल, आशीष सिंघल, नितिन अग्रवाल, नितिन ए.के. अग्रवाल, नारायण अग्रवाल, निकुंज अग्रवाल, शुभम गर्ग एवं पंकज चौहान।
व्यक्तिगत पुरस्कारों में सतेन्द्र कुमार को बेस्ट बॉलर तथा नितिन अग्रवाल को बेस्ट बैट्समैन घोषित किया गया। इस अवसर पर जीएसटी विभाग के उपायुक्त आर.के. सिंह (डीसी) ने कहा कि स्थापना दिवस विभाग की उपलब्धियों का प्रतीक है तथा ऐसे आयोजन आपसी समन्वय को सुदृढ़ करते हैं। उपायुक्त प्रदुम्न गुप्ता (डीसी) ने कहा कि क्रिकेट टीम भावना और अनुशासन का प्रतीक है, जो प्रशासनिक कार्यों में भी समान रूप से महत्वपूर्ण है। समापन अवसर पर विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में, कार्यक्रम में जीएसटी विभाग की ओर से आर.के. सिंह (उपायुक्त), प्रदुम्न गुप्ता (उपायुक्त), हरिनाथ यादव (सहायक आयुक्त) एवं आशीष यादव (एसटीओ), नीरज कुमार (एसटीओ) तथा बार एसोसिएशन की ओर से भोलाशंकर अग्रवाल, गिरीश चंद्र शर्मा, वी.के. ग्रोवर, प्रेम प्रकाश वार्ष्णेय एवं आर.पी. अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस पूरे कार्यक्रम में सेकसरिया सुशीला देवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक दिनेश सेकसरिया जी का सराहनीय योगदान रहा है















