Hamara Hathras

हाथरस 21 मार्च । ईद-उल-फितर का पवित्र त्योहार शनिवार को जनपद में पारंपरिक अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भगवानदास कामरेड मार्ग, मुरसान गेट स्थित मुख्य ईदगाह पर सुबह ठीक 7:45 बजे हजारों की संख्या में नमाजियों ने खुदा की बारगाह में सिर झुकाया। ईद की मुख्य नमाज मौलाना इकबाल साहब द्वारा संपन्न कराई गई, जबकि मौलाना हारुन नदवी ने अपनी तकरीर के माध्यम से इस्लाम के शांति और मानवता के संदेश पर प्रकाश डाला। नमाज के उपरांत सामूहिक रूप से मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं।

नमाज संपन्न होने के बाद ईदगाह परिसर में खुशी का माहौल दिखाई दिया, जहां मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की अनूठी मिसाल भी देखने को मिली, जब विभिन्न वर्गों के लोगों ने एक-दूसरे को त्योहार की बधाई दी। इस अवसर पर सदर राहत अहमद कुरैशी, इरफान कुरैशी, कुर्बान अली शहजादा, हाजी साबिर अब्बासी, रईस अहमद अब्बासी, शकील कुरैशी, हाजी कमर अहमद कुरैशी, मुश्ताक अहमद, शकील सैफी, मोहन खान, जफर फोरमैन, हाजी फजलुररहमान, सौवी कुरैशी और शहीस कुरैशी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !

March 23, 2026

March 23, 2026
धरना

धरना

March 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page