Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 12 मार्च । मथुरा रोड पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से घायल हुए 29 वर्षीय युवक देवेंद्र की इलाज के दौरान आगरा में मौत हो गई। मृतक के भाई ने कोतवाली में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह घटना 3 मार्च को हुई थी, जब देवेंद्र सादाबाद से अपने गांव नगला हरिया लौट रहे थे। गांव के तिराहे से पहले हनुमान मंदिर के सामने, सामने से आ रहे वाहन संख्या UP80CB3897 के चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि देवेंद्र के चेहरे, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, और उनकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। उन्हें तत्काल सादाबाद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने देवेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगरा रेफर कर दिया। आगरा में, देवेंद्र को पहले कमला नगर स्थित वीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें बाद में श्री हीर अस्पताल, आगरा में स्थानांतरित किया गया। परिजनों के अनुसार, इलाज के दौरान 8-9 मार्च की रात को देवेंद्र ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि घटना के समय जानकारी के अभाव में पोस्टमार्टम और पंचनामा की कार्रवाई नहीं हो सकी थी, और उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page