Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 01 अप्रैल । जनपद में लगाए गए नए स्मार्ट मीटरों के कारण उपभोक्ताओं को हो रही भारी परेशानियों और बिजली विभाग की तकनीकी खामियों के विरोध में ‘जनसेवार्थ मंच’ के कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरी है। मंच के संयोजक आशीष सेंगर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह से मुलाकात कर एक शिकायती पत्र सौंपा। पत्र के माध्यम से मांग की गई कि बिना उपभोक्ताओं की सहमति और जानकारी के लगाए गए इन मीटरों के कारण बिजली आपूर्ति अचानक बाधित हो रही है, जिससे आम जन को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि रिचार्ज खत्म होने पर बिना किसी पूर्व सूचना के कनेक्शन काट दिया जाता है और रिचार्ज कराने के कई घंटों, यहाँ तक कि 24 घंटे बाद भी बिजली सुचारू नहीं हो पाती, जो विभाग की कमजोर तकनीकी तैयारी को दर्शाता है।

शिकायती पत्र में मंच ने मांग की है कि जब तक तकनीकी व्यवस्था सुदृढ़ नहीं हो जाती, तब तक बिजली काटने पर तुरंत रोक लगाई जाए। साथ ही, उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए स्मार्ट मीटर रिचार्ज पर दो महीने का ‘ग्रेस पीरियड’ देने और विभाग द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को इस नई तकनीक के बारे में शिक्षित करने का सुझाव दिया गया। मंच के संयोजक ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ता बिजली कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर नारायण लाल, श्री भगवान वर्मा, हरप्रसाद माहौर, मनीष कूलवाल, वीरेंद्र माहौर और सोहन सिंह सहित कई कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page