Hamara Hathras

Latest News

सासनी 23 फरवरी । कोतवाली क्षेत्र के गांव ततारपुर के अनिल कुमार ने थाने में तहरीर देकर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अनिल कुमार ने थाने में तहरीर में बताया है कि वह डेरी पर दूध डालकर शाम 8:30 बजे अपने घर आ रहे थे जैसे ही वह अपने घर के निकट पहुंचा वैसे ही पवन, सरोज, महेंद्र, कुलदीप ,हरीश ,संदीप, देवेंद्र शिशपाल, भरत, एकराय होकर हाथों में लाठी डंडे, सरिया, लेकर प्रार्थी के साथ मारपीट करने लगे, प्रार्थी ने मारपीट का कारण पूछा तो अभद्रता करते हुए गली गलोज कर उन पर हमला कर दिया। प्रार्थी अपनी जान बचाकर अपने घर में घुस गया। हमलावर प्रार्थी के पीछे-पीछे उसके घर में घुस गए और प्रार्थी एवं उसकी पत्नी रामबेटी बेटे दुष्यंत को पकड़ लिया और लाठी डंडे ,सरिया से मारपीट करने लगे। आरोपियों ने मारपीट करना शुरू कर दिया जिससे हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से पवन ने अपने हाथ में लगी सरिया से प्रार्थी के सिर में बार किया। जिससे प्रार्थी को गहरी चोट आई हैं। पड़ोसियों ने बीच बचाव किया तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित ने थाने में आकर आप बीती पुलिस को सुनाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को आरोपियों की तलाश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page