Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28 फरवरी । स्थानीय विनायक इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को होली मिलन समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर रंगों और उमंग से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ रहीं, जिसमें होली गीतों और मनमोहक नृत्यों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया। समारोह के दौरान विद्यालय के चेयरमैन केके चौधरी और निदेशक हरेंद्र सिंह ने समस्त स्टाफ व विद्यार्थियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व आपसी सौहार्द, सद्भाव और सकारात्मकता का प्रतीक है। हमें समाज में मिल-जुलकर प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए। कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण और सामूहिक शुभकामनाओं के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों और नगरवासियों से सुरक्षित एवं आनंदमय होली मनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page