Hamara Hathras

Latest News

लखनऊ 18 मई । उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस क्रम में कई अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, विकास प्राधिकरणों के सचिव और नगर निगमों के अपर नगर आयुक्तों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं :

  1. गंभीर सिंह, अपर जिलाधिकारी (नगर) गाजियाबाद को अपर जिलाधिकारी, आजमगढ़ नियुक्त किया गया।
  2. अम्बरीश कुमार बिंद, अपर नगर आयुक्त प्रयागराज को नगर मजिस्ट्रेट, बरेली बनाया गया।
  3. हनुमान प्रसाद, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), लखनऊ को अपर जिलाधिकारी, रामपुर नियुक्त किया गया।

नगर निगम एवं मंडी परिषद संबंधी तबादले :

  1. राजीव कुमार राय व शुभी काकन को उप निदेशक, मंडी परिषद, लखनऊ नियुक्त किया गया।
  2. राजीव कुमार शुक्ला को अपर नगर आयुक्त, प्रयागराज नगर निगम की जिम्मेदारी मिली।
  3. सुभाष सिंह को अपर नगर आयुक्त, वाराणसी नगर निगम बनाया गया।
  4. नम्रता सिंह को अपर नगर आयुक्त, लखनऊ नगर निगम के पद पर तैनाती दी गई।

प्रशासनिक स्तर के अन्य प्रमुख तबादले :

  1. राजेश कुमार गुप्ता को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), लखनऊ बनाया गया।
  2. हेम सिंह को सचिव, अयोध्या विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया।
  3. वंदिता श्रीवास्तव को सचिव, बरेली विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई।

जिलों में नई ADM तैनातियाँ:

  1. सत्येंद्र सिंह – अपर जिलाधिकारी, शामली
  2. विनय कुमार सिंह – अपर जिलाधिकारी, गाजियाबाद
  3. पंकज कुमार श्रीवास्तव – अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), बागपत
  4. राजित राम गुप्ता – अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), बलिया
  5. स्वप्निल कुमार यादव – अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), चित्रकूट
  6. रोशनी यादव – अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), लखनऊ

इन तबादलों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे विभिन्न जिलों में शासन-प्रशासन की गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page