Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 08 मई । आज अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में क्षेत्र के गांव कूपा खुर्द के पुलिसकर्मी सहित पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में चार पुलिसकर्मियों की जान गई है। पुलिसकर्मी की मौत से गांव में सन्नाटा छा गया। फिरोजाबाद से पुलिस वाहन में कैदियों को बुलंदशहर जिला कारागार ले जाया जा रहा था। सुबह के समय अलीगढ़ बाईपास पर लोधा थाना क्षेत्र में पुलिस वाहन कैंटर से टकरा गया। इसमें कूपा खुर्द के पुलिसकर्मी सहित तीन अन्य पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति की और जान चली गई। मरने वालों में कूपा खुर्द के 50 वर्षीय पुलिस कर्मी रघुवीर सिंह भी शामिल थे। उनके पीछे पत्नी और दो पुत्र हैं। दोनों बेटे पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे थे। सूचना मिलते ही परिवार अलीगढ़ के लिए रवाना हो गया। पुलिसकर्मी की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर है। देर शाम रघुवीर सिंह का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो गांव में लोगों का हुजूम लग गया। सम्मान के साथ रघुवीर सिंह को नम आंखों से विदाई दी गई। सीओ हिमांशु माथुर ने मृतक पुलिसकर्मी के शव को कंधा दिया। एसडीएम संजय कुमार भी अंत्येष्टि में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page