Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 14 जून । भाजपा संगठन द्वारा देशभर में चलाए जा रहे ‘विकसित भारत का अमृतकाल अभियान’ के अंतर्गत सिकंदराराऊ मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक ममता गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। इस अवसर पर मोदी सरकार के 11 गौरवपूर्ण वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा की जिला मंत्री श्रीमती मीरा माहेश्वरी मंचासीन रहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते 11 वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। यह समय देश के गौरव और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन चुका है। सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुकुल कुमार गुप्ता ने की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा और इसके उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। सभा का संचालन प्रवीण वार्ष्णेय ने कुशलता पूर्वक किया। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता पंकज गुप्ता, जयपाल सिंह चौहान, सोमेश यादव, सूरज वार्ष्णेय, बृजमोहन गुप्ता, निर्मल दास, प्रिंस ठाकुर, शुशीला चौहान, संतोष पौरुष, नीलम माहेश्वरी, देवेंद्र सविता, संदीप बाल्मीकि, कुंज बिहारी वर्मा, नेम सिंह जाटव, विवेक सविता, जितेंद्र पचौरी, अनीलेश पचौरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ आगामी चुनावों के लिए संगठन की तैयारियों पर भी चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page