Hamara Hathras

Latest News

लखनऊ 08 अप्रैल । यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों को उनके प्रवेश पत्र में दर्ज त्रुटियों को सुधारने के लिए 10 अप्रैल तक का समय दिया गया है। डीआईओएस संत प्रकाश ने बताया कि जिन परीक्षार्थियों के नाम, जेंडर या अन्य विवरणों में गलती रह गई है, वे अपने कॉलेज में आवेदन देकर उसे ठीक करा सकते हैं। कॉलेज प्रशासन इन आवेदनों को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करेगा, जिससे छात्र की मार्कशीट में सही जानकारी दर्ज हो सके। उन्होंने सभी छात्रों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते दस्तावेजों की जांच कर आवेदन करने की अपील की है, ताकि भविष्य में अंकतालिका सुधारने की परेशानी न उठानी पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page