Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 05 अप्रैल । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की रोजगार पदयात्रा रविवार को सादाबाद पहुंची। यात्रा आगरा अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए सादाबाद पहुंची, जहां गुरसौटी समेत कई गांवों में आप नेता का स्वागत किया गया। पत्रकारों से बातचीत में संजय सिंह ने युवाओं की बेरोजगारी, संविदा कर्मियों के स्थायीकरण और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। संजय सिंह ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं के लिए रोजगार की मांग को बुलंद करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में बड़ी संख्या में युवा बेरोजगार हैं और नौकरी मांगने पर उन्हें लाठियां व मुकदमों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाए, अन्यथा हर महीने ₹10 हजार का बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। सांसद ने आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कर्मचारियों और शिक्षामित्रों की समस्याओं का भी जिक्र किया, जो लंबे समय से अपनी नौकरी स्थायी करने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने किसानों और रेहड़ी-पटरी कारोबारियों की समस्याओं को भी पदयात्रा का एक महत्वपूर्ण मुद्दा बताया। पत्रकारों के सवालों के जवाब में संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि देश को मूल मुद्दों से भटकाया जा रहा है और सरकार शिक्षा, अस्पताल, महंगाई, किसानों की फसल के दाम, गैस सिलेंडर तथा रोजगार जैसे बुनियादी सवालों पर जवाब देने से बच रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जाति-धर्म और हिंदू-मुस्लिम के नाम पर समाज में नफरत फैलाकर वोट लेने की राजनीति की जा रही है। संजय सिंह ने बताया कि पदयात्रा का चौथा चरण आगरा से मथुरा तक निकाला जा रहा है। इस चरण का उद्देश्य युवाओं को रोजगार दिलाना और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page