Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 09 अप्रैल । थाना सादाबाद पुलिस ने ग्राम कुकटई में हुए चर्चित मारपीट और फायरिंग मामले में फरार चल रहे एक और अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त को जनपद आगरा के खन्दारी चौराहा क्षेत्र से घेराबंदी कर दबोचा। घटनाक्रम के अनुसार, बीती 30 मार्च को ग्राम कुकटई निवासी बंटी पुत्र निहाल सिंह ने तहरीर देकर अवगत कराया था कि उनकी पैतृक संपत्ति पर न्यायालय का स्थगन (स्टे) आदेश प्रभावी है। इसके बावजूद ग्राम प्रधान के पुत्रों अंकित और सचिन द्वारा उक्त संपत्ति पर जबरन खरंजा लगवाया जा रहा था। जब वादी पक्ष ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला बोल दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे।

आगरा से हुई अभियुक्त की गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में थाना सादाबाद पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में निरंतर दबिश दे रही थी। इसी क्रम में गुरुवार, 9 अप्रैल को प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महीपाल सिंह पुत्र गीतम सिंह, निवासी गढ़ीहरुप (सादाबाद) को आगरा के खन्दारी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, घटना के मुख्य आरोपियों में से एक अरुण सिसौदिया उर्फ अंकित पहलवान को पहले ही 31 मार्च को जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सादाबाद में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं (191(2), 191(3), 190, 109, 131, 352, 351(3)) के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह एवं उनकी टीम शामिल रही। पुलिस अब इस मामले के अन्य शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page