
हाथरस 05 अप्रैल । श्री वार्ष्णेय युवा महिला मंडल का वार्षिक अधिष्ठापन समारोह अलीगढ़ रोड स्थित ‘स्पायसी दावत’ रेस्टोरेंट में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती अलका वार्ष्णेय और रेखा वार्ष्णेय का भव्य स्वागत किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष सविता आँधीवाल ने विधिवत रूप से नवनिर्वाचित अध्यक्ष आरती वार्ष्णेय, सचिव नम्रता वार्ष्णेय और कोषाध्यक्ष वंदना गोटेवाल को कार्यभार सौंपते हुए नई कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएँ दीं। समारोह के दौरान मनोरंजन हेतु तंबोला व अन्य रोचक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेता सखियों को आकर्षक उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम में एकता, मोनिका, दीपिका, प्रज्ञा, ऋचा, ऋतु, शालिनी और सरिता वार्ष्णेय सहित भारी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं। अंत में नवनियुक्त अध्यक्ष आरती वार्ष्णेय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समाज हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। पूरा आयोजन आपसी सहयोग और महिला सशक्तिकरण के सुंदर संदेश के साथ संपन्न हुआ।






















