सादाबाद 23 जनवरी । क्षेत्र के गांव नगला छत्ती में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। कथा के शुभारंभ से पहले गांव में 51 कलशों की विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिससे पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बन गया। कलश यात्रा का शुभारंभ माता रानी के पंचमुखी हनुमान मंदिर से हुआ। इसमें पीले वस्त्र धारण किए महिलाएं और कन्याएं सिर पर कलश रखकर पूरे गांव की परिक्रमा करती हुई आगे बढ़ीं। ढोल-नगाड़ों और भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते-नाचते दिखे। जगह-जगह फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा गांव की गलियों से गुजरते हुए भागवत कथा पंडाल में पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजन-अर्चन किया गया, जिसके बाद श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिवस कथा वाचक बाल चंचल प्रिया शास्त्री ने अपनी वाणी से कथा का आरंभ किया। उन्होंने परीक्षित मोक्ष, भक्ति, धर्म और जीवन के आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कथा के दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ध्यानमग्न होकर कथा श्रवण किया। गांव में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा और ‘हरे कृष्ण’ तथा ‘श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ के जयघोष गूंजते रहे। इस अवसर पर कथा परीक्षित नत्था शर्मा, गुड्डी देवी, सरला चौधरी, धर्मवीर सिंह चौधरी और केके शर्मा सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस न्यायालय में विशेष लोक अदालत, 33
March 13, 2026
हाथरस में शिक्षकों का टीईटी लागू करने
March 13, 2026
हाथरस जिला गजेटियर के अद्यतन व प्रकाशन
March 13, 2026
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली का अधिष्ठापन
March 13, 2026
हाथरस में एलपीजी गैस और पेट्रोल-डीजल की
March 13, 2026
हाथरस में 12 से 28 मार्च तक
March 13, 2026
दीवानी न्यायालय हाथरस में 14 मार्च को
March 13, 2026
Weather
Hathras
6:10 pm,
Mar 13, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























