
हाथरस 07 जनवरी । नगर के अशोका टाकीज स्थित बांके बिहारी मंदिर से सिद्पीठ माँ तारागढ़ मंदिर तक निकाली गयी द्वितीय विशाल पदयात्रा शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा व वार्ड सभासद अभिषेक राज ने पूजा अर्चना करके किया था। आयोजक राकेश कुशवाह ने सभासद अभिषेक राज, मेंडू चेयरमैन सचेद्र कुशवाह, मुरसान पूर्व चेयरमैन रजनीश कुशवाह, टेकपाल कुशवाह, समाजसेवी रामू का पटका व तस्वीर देकर स्वागत किया था। माँ तारा गढ़ मंदिर पर विशाल प्रसादी वितरित कर भजन कीर्तन किया था। सभासद अभिषेक राज ने कहा कि धार्मिक आयोजन से भाई चारा बढ़ता है। सभासद अभिषेक ने कहा कि धार्मिक पदयात्रा, धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश देती हैऔरईश्वर से जोड़ती है और जीवन जीने की सही राह दिखाती है। इस मौक़े पर मनोज कुशवाह, बिल्लू कुशवाह, चंद्रमोहन, लवकुश, अतुल, बॉबी सहित अन्य सेकड़ों भक्त मौजूद थे।




















