हाथरस 28 फरवरी । सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना तथा विज्ञान के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 8 की छात्रा गौरी भारद्वाज एवं कर्णिका जैन ने प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। गौरी भारद्वाज ने बताया कि हमारे जीवन में विज्ञान का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक हमारा जीवन विज्ञान से आसान और आनंदमय बना है। भोजन, वस्त्र, निवास सारी चीजों की गुणवत्ता विज्ञान ने बढ़ाई है। बिजली, मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और इंटरनेट जैसी सुविधाएँ न होती तो जीवन बहुत मुश्किल होता। विज्ञान ने हमारी सोच को व्यापक और तीव्र बनाया है। छात्रों ने सर सी.वी. रमन और उनके योगदान को कृतज्ञता पूर्वक याद किया। उन्होंने यह भी बताया कि विज्ञान हमें सवाल करना सिखाता है। हमें प्रत्येक बात को तर्क और प्रमाण के आधार पर समझने की शिक्षा देता है। यह अंधविश्वास से दूर रहकर अपनी सोच को विकसित करने की प्रेरणा देता है। विज्ञान के कारण ही मनुष्य चाँद और मंगल ग्रह तक पहुँच सका है। विज्ञान केवल एक विषय नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली विचारधारा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. जी. डी. पाटिल ने अपने संदेश में कहा कि “विज्ञान दिवस वैज्ञानिकों द्वारा की गई खोज, उनके प्रयासों तथा त्याग के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर है।अपने आस-पास की चीजों को देखो और उन पर अपने आपसे सवाल करो। तर्क- संगत, प्रमाण-संगत जवाब ढूंढना ही विज्ञान है। यही नए आविष्कार एवं नवाचार से हमे समस्याओं के समाधानों तक ले जाता है और जीवन को अधिक सूखदायी बनाता है।” उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच अपनाने और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ तथा विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण को अपनाने का संकल्प भी किया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न
February 28, 2026
हाथरस में सीबीएसई बोर्ड की केमिस्ट्री और संस्कृत परीक्षा संपन्न
February 28, 2026
Related Posts
Recent Posts
विनायक इंटरनेशनल स्कूल में ‘रंगोत्सव’ की धूम,
February 28, 2026
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का होली
February 28, 2026
हाथरस में सीबीएसई बोर्ड की केमिस्ट्री और
February 28, 2026
यूपी बोर्ड परीक्षा : हाईस्कूल संस्कृत और
February 28, 2026
मुरसान : महिलाओं से मारपीट और छेड़खानी
February 28, 2026
फर्जी डिग्री से अस्पताल चलाने और महिला
February 28, 2026
हाथरस में ई-ऑफिस लॉगिन न करने वाले
February 28, 2026
Weather
Hathras
10:26 pm,
Feb 28, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap














