Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 10 मार्च । आज तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार परिवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव सरौठ निवासी गीता देवी अपने पति छोटेलाल और नाती आयुष के साथ मई का मेला देखकर साइकिल से वापस अपने गांव लौट रहे थे। वे बिजलीघर मई से कुछ आगे पहुंचे थे, तभी मई की ओर से सरौठ की तरफ आ रहे एक वाहन के चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गीता देवी, उनके पति छोटेलाल और नाती आयुष गंभीर रूप से घायल हो गए। साइकिल भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। गीता देवी ने बताया कि उनके पति छोटेलाल और नाती आयुष की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने जानकारी दी कि गीता देवी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page