हाथरस (मुरसान) 03 फरवरी । क्षेत्र के गांव गोपालपुर की रहने वाली एक महिला ने अपने पति सहित चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। जिसकी रिपोर्ट मुरसान कोतवाली में दर्ज कराई गई है। खुशबू निवासी गांव गोपालपुर मुरसान का कहना है कि उसकी शादी 10 फरवरी 2024 को शिवसागर निवासी सुखदेवपुर थाना जमुनापार मथुरा के साथ हुयी थी। आरोप है कि 30 जनवरी की सुबह 10 बजे वह घर पर घरेलू कार्य कर रही थी। आरोप है कि उसी दौरान उसका पति शिवसागर, छोटा जेठ लखन, सास राधा देवी व ससुर चरन सिंह ने उसके साथ में गाली गलौज की और धमकी दी कि तुमको हम अपने घर नहीं रखेंगे, तुम्हें हम निकालेंगे। सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे उसके हाथ की ऊगली में चोट लगी है। आरोप है कि उन लोगों ने धमकी दी है कि अपने मायके चली जा, उसके बाद उसके माता- पिता उसे अपने ससुराल से मायके गोपालपुर मुरसान ले आये हैं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
इंटर्नशिप के नाम पर रिश्वत मांगने वाली
February 3, 2026
अखईपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, लाठी-डंडों
February 3, 2026
डॉक्टर का पता पूछकर टप्पेबाजों ने महिला
February 3, 2026
हाथरस में तेंदुआ निकलने से मचा हड़कंप,
February 3, 2026
सादाबाद : अधिवक्ताओं ने किया अल्ट्रा रनर
February 3, 2026
सादाबाद : कोहरे और ठंड से किसान
February 3, 2026
सादाबाद : दस्तावेज सत्यापन के लिए उमड़
February 3, 2026
Weather
Hathras
10:35 pm,
Feb 3, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
















