Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 अप्रैल । जिले की कानून व्यवस्था और जनसुनवाई को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह गंभीर नजर आ रहा है। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजन की समस्याओं और शिकायतों को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ सुना। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों और अधिकारियों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने तथा उनका विधिक निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। इस दौरान पुलिस कार्यालय के अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page