Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 फरवरी । जिले में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं कल से प्रारंभ होंगी। जनपद में कुल 99 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 44,370 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित होंगे। सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। आज सभी परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया तथा सीटिंग प्लान तैयार कर लिया गया। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जो व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे और किसी भी अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी संबंधित उप जिलाधिकारी (SDM) को सौंपी गई है, जिन्हें जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। उनके अधीन सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।प्रशासन ने 28 अतिरिक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पांच आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए हैं। इसके अलावा उड़न दस्ते, पुलिस बल और शिक्षा विभाग की टीमें परीक्षा अवधि के दौरान सक्रिय रहेंगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू रहेगी, जिससे बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही नियंत्रित रहे और संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जा सके। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) संतप्रकाश ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे परीक्षा संबंधी सभी नियमों का पालन करें और किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना से बचें। प्रशासन का उद्देश्य परीक्षाओं को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page