Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 10 फरवरी । कस्बे के सादाबाद इंटर कॉलेज में तहसील क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालयों के स्काउट एवं गाइड का पाँच दिवसीय तृतीय सोपान जाँच प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को संपन्न हो गया। शिविर का समापन अनुशासित और प्रेरणादायक वातावरण में हुआ। अंतिम दिन का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने बीपी-6 और ध्वज शिष्टाचार के साथ किया। प्रशिक्षण शिविर के दौरान गाइड कैप्टन रेखा देवी ने स्काउट-गाइड को तम्बू निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। बच्चों ने टीमवर्क और कौशल का प्रदर्शन करते हुए मजबूत और सुरक्षित तम्बू तैयार किए। प्रधानाचार्य राजेश कुमार और विद्यालय के शिक्षकों ने तंबुओं का निरीक्षण कर बच्चों के प्रयास की सराहना की। इसके बाद स्काउट-गाइड ने बिना बर्तन के भोजन बनाने का अभ्यास भी सफलतापूर्वक किया। इस गतिविधि ने उनमें आत्मनिर्भरता, संसाधनों के सदुपयोग और विपरीत परिस्थितियों में समाधान खोजने की क्षमता विकसित करने का संदेश दिया। शिविर के अंतिम दिन भारत स्काउट एवं गाइड की परंपरा के अनुसार, स्काउट-गाइड ने प्रधानाचार्य और शिक्षकों के समक्ष सलामी देते हुए अपना परिचय दिया। इसके साथ ही पाँच दिवसीय तृतीय सोपान जाँच शिविर का विधिवत समापन किया गया। इस अवसर पर स्काउट मास्टर के. पी. सिंह, धर्मवीर सिंह, मु. अख़लाक, मु. इमरान, मेवाराम, कपिल गुप्ता, संजय पाल सिंह, निकेश कुमार तिवारी, प्रदीप कुमार, मु. आरिफ, के. के. गौतम सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page