सादाबाद 14 फरवरी । केंद्रीय मंत्री और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने बिसावर स्थित एसबीजे इंटर कॉलेज परिसर में वीर गोकुला जाट की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। सभा में आलू किसानों से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। जयंत चौधरी ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार आलू किसानों के लिए विदेशों में निर्यात की व्यवस्था कर रही है। उन्होंने आलू विकास बोर्ड के गठन के लिए भी प्रयासरत होने की बात कही। इसके अतिरिक्त, उन्होंने प्रोसेसिंग यूनिट और आलू को प्राथमिकता के आधार पर न्यूनतम समर्थन मूल्य के दायरे में लाने का भरोसा दिलाया। वीर गोकुला जाट की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक प्रदीप चौधरी ने केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के समक्ष आलू किसानों का मुद्दा उठाया। विधायक ने बताया कि आलू विकास बोर्ड के गठन की मांग उन्होंने विधानसभा सत्र में भी उठाई थी। अब उन्होंने केंद्र सरकार के माध्यम से आलू किसानों के हित में प्रोसेसिंग यूनिट और एमएसपी के दायरे में लाने के लिए जयंत चौधरी का ध्यान आकर्षित किया। जयंत चौधरी ने वीर गोकुला जाट के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने मुगल शासकों के विरुद्ध किसानों के हितों की लड़ाई लड़ी और अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने गोकुला जाट को सभी के लिए प्रेरणादायक बताया। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का बिसावर पहुंचने का कार्यक्रम दोपहर 1:15 बजे का था, लेकिन बुलंदशहर में व्यस्तता के कारण वे शाम करीब 5:30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने देरी से पहुंचने के लिए सभा में उपस्थित भीड़ से खेद व्यक्त किया और उनका आभार जताया। इस अवसर पर हाथरस सांसद अनूप बाल्मिक, पूर्व विधायक प्रताप सिंह चौधरी, वर्तमान विधायक प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, प्रवीण पूनिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Jennings Bet Mobile And Website For UK Players
April 6, 2026
hello world
April 6, 2026
Related Posts
Recent Posts
Jennings Bet Mobile And Website For UK
April 6, 2026
hello world
April 6, 2026
प्रमुख गुड़ व्यवसाई श्री गिर्राज किशोर गुप्ता
April 6, 2026
खून की कमी से मासूम की मौत,
April 5, 2026
जाफराबाद में अवैध रूप से काटे 12
April 5, 2026
Weather
Hathras
5:01 pm,
Apr 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















