
सादाबाद 04 अक्टूबर । दुर्गा नवमी पर निकाले गए काली के विशाल मेले में अद्भुत प्रदर्शन करने वाले काली स्वरूपों को सम्मानित किया गया। शुक्रवार देर रात निरंजन बाजार स्थित शीतला माता मंदिर कमेटी ने काली मंडलों और उनके कलाकारों को पुरस्कार प्रदान किए। शीतला माता मंदिर कमेटी द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कालका मंडल को प्रथम घोषित किया गया। मंडल के काली कलाकारों द्वारा किए गए हैरतअंगेज और अद्भुत प्रदर्शन के लिए उन्हें पुरस्कार स्वरूप वॉशिंग मशीन प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, काली और लांगुर स्वरूपों को भी सम्मानित किया गया। दूसरे स्थान पर तारागण बाल मंडल रहा, जिसे साइकिल और सभी कलाकारों को पुरस्कार दिए गए। तीसरे स्थान पर महाकालेश्वर मंडल आया, जिसे होम थिएटर और उसके कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस आयोजन में कमेटी द्वारा विशेष लोगों का भी सम्मान किया गया और उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए। शीतला माता मंदिर कमेटी के कमलकांत मित्तल, काव्य मित्तल, आशीष अग्रवाल, मानिक सोमालि अग्रवाल, राघव गोयल, अभिषेक बंसल, पर्व बंसल, श्रेयस अग्रवाल, श्री कृष्ण, सोनू भैया, मोनू कुमार, रवि जिंदल, प्रिंस गोयल, ऋषभ गौड़, पुष्कर गौड़, पुष्कर सिंघल और आशुतोष सहित कई सदस्य मौजूद रहे।











