Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 08 अप्रैल । क्षेत्र के गांव शीतला में एक युवक ने 27 मार्च को घर भीतर कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्म हत्या करने की कोशिश की गई थी। फांसी लगाने के बाद उसकी तबियत बिगड गई। जिसकी मंगलवार की देर रात को मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का कहना है कि 32 वर्षीय कलुआ निवासी गांव शीतला मुरसान 27 मार्च को घर भीतर कमरे में फंदा आत्म हत्या कर रहा था। उस दौरान परिवार के लोग कमरे में घुस गए थे। तबियत बिगडने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया था। परिवार के लोगों का कहना है कि हालत में सुधार होने के बाद उसे घर ले आए थे। लेकिन मंगलवार की रात को उसने दम तोड दिया है। कलुआ बेलदारी का काम करता था, कलुआ अपने पीछे पत्नी और एक बच्चा छोड़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page