Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 01 मार्च । जिला हाथरस टेंट, लाइट, कैटरिंग व फूल व्यापारी एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक पुष्पांजलि गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। संगठन के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र दयाल शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक का सफल संचालन बालू गुरु और अनिल कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में आगामी होली पर्व को लेकर उत्साहवर्धन किया गया और संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।

15 मार्च को कमला श्री वाटिका में सजेगी होली की महफिल

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा गुरुजी ने घोषणा की कि प्रेम और सौहार्द का प्रतीक होली मिलन समारोह आगामी 15 मार्च को सुबह 10 बजे आगरा रोड स्थित कमला श्री वाटिका में अत्यंत भव्यता के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन व्यापारिक एकता और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करने का एक बड़ा मंच होगा।

व्यापारियों से भारी संख्या में पहुँचने की अपील

हरिमोहन शर्मा गुरुजी ने जनपद के समस्त टेंट, लाइट, कैटरिंग, साउंड और फूल व्यवसायी भाइयों से अपील की है कि वे इस विशाल होली मिलन समारोह में समय से पहुँचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। बैठक में व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

बैठक में मुख्य रूप से कृष्ण सई शर्मा, साबिर अली, गंगासरण सैनी, बृजमोहन शर्मा, हकन गुरु, मुरारी लाल पचौरी, मनीष अग्रवाल, कैलाश चंद्र शर्मा, चौधरी ऋषि कुमार सिंह, आरके सिंह, लालाराम, राजीव पांडे, रेशम सिंह, कौशल किशोर शर्मा (साउंड वाले), सतवीर सिंह कोटा, आशु सैनी और मदन मोहन वार्ष्णेय आदि ने भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page