
हाथरस 23 दिसम्बर । आगरा रोड स्थित बामौली हाउस में आज भगवान विष्णू के छठे अवतार भगवान परशुराम की शोभायात्रा 2026 के अध्यक्ष के रूप में योगा पंडित का चयन हुआ। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने उन्हें फूल माला पहनाकर, पटका और पगड़ी पहनाकर तथा भगवान परशुराम की तरवीर भेंट कर स्वागत और सम्मान किया। रामेश्वर उपाध्याय ने शोभायात्रा के अध्यक्ष और संयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में श्यामसुंदर शर्मा उर्फ बंटी, बोहरे प्रशांत शर्मा, बोहरे संजय शर्मा, जीतू शर्मा, वंशी पंडित जी, विशाल शर्मा, शम्भू नाथ सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह शोभायात्रा धार्मिक भक्ति और सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत बनाए रखने का महत्वपूर्ण आयोजन माना जा रहा है।













