Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 19 मार्च । कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कासगंज रोड पर गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना दोपहर करीब 1 बजे गांव नावली रामपुर के पास की है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय सुभाष (पुत्र नवाब सिंह), निवासी ग्राम नौरथा इसेपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुभाष अपनी साइकिल पर सवार होकर गांव से सिकंदराराऊ की ओर जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित टेंपो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुभाष के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मृतक के पिता नवाब सिंह सरस्वती शिशु मंदिर में अध्यापक हैं। सुभाष की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी और उसका महज दो-तीन माह का एक छोटा बच्चा भी है। वह खेती-बाड़ी कर परिवार का हाथ बंटाता था। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टेंपो और चालक को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और प्राप्त तहरीर के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page