Hamara Hathras

सिकंदराराऊ (हसायन) 05 फरवरी । सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में सेना के जवान की गोली मारकर हत्या की गंभीर घटना के बाद कोतवाली में प्रस्तावित वार्षिक निरीक्षण (ओ.आर.) का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। यह निरीक्षण अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाह द्वारा किया जाना प्रस्तावित था। जवान की हत्या की घटना सामने आने के बाद निरीक्षण कार्यक्रम के अचानक टल जाने से कोतवाली में की गई सभी तैयारियां ज्यों की त्यों धरी रह गईं। उल्लेखनीय है कि शीतकालीन मौसम के दौरान पुलिस विभाग द्वारा जनपद की विभिन्न कोतवालियों में वार्षिक निरीक्षण किए जा रहे हैं, जिनमें से कई कोतवालियों का निरीक्षण अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पहले ही किया जा चुका है। गुरुवार को कोतवाली हसायन में भी अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया जाना प्रस्तावित था। निरीक्षण को लेकर कोतवाली परिसर में साफ-सफाई, चूना-कलई और अन्य आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। पुलिस कर्मी एवं अधिकारी निरीक्षण के लिए अधिकारियों के आगमन की प्रतीक्षा करते रहे, लेकिन सादाबाद में हुई गंभीर आपराधिक घटना के चलते निरीक्षण कार्यक्रम को अचानक स्थगित कर दिया गया। पुलिस विभाग में इन दिनों वार्षिक निरीक्षण (ओ.आर.) का कार्य प्रगति पर है, लेकिन सादाबाद की घटना के कारण प्रस्तावित निरीक्षण फिलहाल नहीं हो सका। अब स्थिति सामान्य होने के बाद ही निरीक्षण की नई तिथि तय किए जाने की संभावना है।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !

March 23, 2026

March 23, 2026
धरना

धरना

March 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page