हाथरस 04 अप्रैल 2025 – श्री हनुमान जी महाराज, नवग्रह मंदिर, हाथरस में इस वर्ष 59वां वार्षिक महोत्सव भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। यह महोत्सव 10 अप्रैल से 20 अप्रैल 2025 तक चलेगा, जिसमें भक्तों के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महंत जी के अनुसार, इस बार हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल 2025, शनिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर विशेष छप्पन भोग एवं फूल बंगला दर्शन होंगे, जिससे भक्तों को दिव्य अनुभूति प्राप्त होगी। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सुंदरकांड एवं बधाई उत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शहर के प्रसिद्ध भजन गायक संगीतमय प्रस्तुति देंगे। मंदिर के महंत एवं आयोजक समिति ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस धार्मिक आयोजन में भाग लें और पुण्य लाभ अर्जित करें।
महोत्सव के प्रमुख कार्यक्रम :
- माता की चौकी – 10 अप्रैल 2025, रात 8 बजे से
- भजन संध्या – 11 अप्रैल 2025, रात 8 बजे से
- श्री हनुमान जन्मोत्सव – 12 अप्रैल 2025
- विशेष छप्पन भोग और फूल बंगला दर्शन – 12 अप्रैल, संध्या 5 बजे से
- सुंदरकांड – 12 अप्रैल 2025 रात्रि आठ बजे से
- भव्य बधाई महोत्सव – 13 अप्रैल 2025
- रसमय संकीर्तन – 14 अप्रैल 2025, संध्या 8 बजे से विशेष आयोजन
- बाल रूप दर्शन – 15 अप्रैल 2025, पूरे दिन
- हरिनाम संकीर्तन – 17 अप्रैल 2025, अखंड कीर्तन एवं भव्य भजन संध्या
- नन्दोत्सव एवं भक्तों के बीच प्रसाद एवं माखन मिश्री वितरण – 18 अप्रैल 2025
- शिव विवाह – 19 अप्रैल 2025, रात 8 बजे से