Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 01 अप्रैल । श्री रामेश्वर दास अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में बुधवार को ‘मिशन शक्ति’ (फेज-5, लेवल-2) अभियान के अंतर्गत एक भव्य निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय ‘नारी सशक्तीकरण’ रखा गया, जिसमें छात्राओं ने अपनी लेखनी के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किए। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुषमा यादव के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। छात्राओं को संबोधित करते हुए महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य छात्राओं में सामाजिक जागरूकता पैदा करना और उनमें आत्मविश्वास भरना है। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की कुल 46 छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। छात्राओं ने नारी शक्ति, उनके अधिकारों और समाज में उनकी बदलती भूमिका पर गहन रुचि दिखाते हुए प्रभावशाली निबंध लिखे। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. रंजना एवं डॉ. अमृता सिंह का विशेष योगदान रहा। उनके सक्रिय सहयोग और मार्गदर्शन के कारण ही प्रतियोगिता सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकी। कार्यक्रम के अंत में मिशन शक्ति की नोडल प्रभारी डॉ. अंजू आर्य ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि नारी सशक्तीकरण केवल एक विषय नहीं बल्कि आज के समय की अनिवार्य आवश्यकता है। उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी इसी प्रकार की रचनात्मक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page