Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 मार्च । कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव झींगुरा में बीती रात मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चले और पथराव हुआ, जिसमें चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने स्थिति को संभाला और घायलों का उपचार कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए चंदपा कोतवाली के एस.आई. रोशन लाल ने अपनी ओर से दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शनिवार को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पक्ष से अंद्रेस (पुत्र शिवकुमार), मोंटी (पुत्र मनोज कुमार), रामकिशन (पुत्र कन्हैया लाल) तथा दूसरे पक्ष से सुखवीर (पुत्र मुंशीलाल), रामहरि (पुत्र मुंशीलाल) और अंकित (पुत्र सुखवीर) को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध पुलिस की ओर से सख्त रुख अपनाते हुए चालान किया गया है। पकड़े गए सभी 6 आरोपियों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच कर रही है ताकि अन्य संलिप्तता का पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page