Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 फरवरी । थाना सासनी के गांव ततारपुर में अनिल कुमार के साथ पड़ोसियों ने मारपीट की। अनिल डेरी से दूध डालकर घर लौट रहे थे। पवन, सरोज, महेंद्र आदि नौ लोगों ने लाठी-डंडे और लोहे की सरिया लेकर हमला किया। अनिल घर में घुस गए, लेकिन वे भी अंदर घुसकर अनिल, उनकी पत्नी रामबेटी और बेटे दुष्यंत को बुरी तरह पीटा। पवन ने सरिया से अनिल के सिर पर वार किया, जिससे गहरी चोट आई। पड़ोसी सत्यपाल सिंह और प्रदीप ने उन्हें बचाया। मारपीट में पत्नी की सोने की जंजीर गिर गई। आरोपितों ने जान से मारने की धमकी देकर गए। पुलिस ने शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page