Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (पुरदिलनगर) 21 मार्च । कस्बा क्षेत्र में ईद-उल-फितर का पवित्र त्योहार पूरे खुलूस और अकीदत के साथ मनाया गया। शनिवार सुबह कस्बे की मुख्य ईदगाह पर हजारों की संख्या में अकीदतमंदों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद की विशेष नमाज अदा की। नमाज के उपरांत खुदा की बारगाह में सिर झुकाकर सभी ने मुल्क और कौम की तरक्की व आपसी भाईचारे की दुआ मांगी। इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से नवाब सिद्धिकी, मोहम्मद राजा, मुन्ने खां, ताहिर अली, मुशीर अहमद और मोहसिन खान सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन बेहद मुस्तैद नजर आया। नमाज के दौरान उपजिलाधिकारी संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा, लेखपाल विनय सैंगर और चौकी इंचार्ज अरविन्द कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे। नमाज संपन्न होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे पूरे कस्बे में आपसी सौहार्द और खुशी का माहौल दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page