सासनी 17 सितंबर । नगर पंचायत में सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों के पूरा होने तक सफाई कार्य न करने के निर्णय के साथ ही काम बंद हड़ताल आज करीब नो वे दिन भी जारी रखी। सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण पूरा कस्बा गंदगी के आगोश में आ चुका है। शहर के हर चौराहे पर गंदगी के अंबार दिखाई देने लगे हैं। इसी गंदगी के बीच हिंदू मुस्लिम त्यौहार भी मनाए जाते रहे हैं । परंतु प्रशासन की तरफ से कोई भी सफाई की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। दोपहर को हड़ताली सफाई कर्मियों द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष व ई ओ का पुतला फूंककर आक्रोश भी व्यक्त किया गया। सफाई कर्मियों का कहना है उनका रुका हुआ वेतन व करंट अकाउंट में उनकी ग्रांट का पैसा अभी तक नहीं आने से वे भुखमरी के कगार पर आ चुके हैं। जब तक उनकी मांगों को नहीं मान लिया जाता और उनका पैसा उनको नहीं दिलाया जाता तब तक वे काम पर वापस नहीं आएंगे। पुतला दहन करने के साथ ही हड़ताली सफाई कर्मियों ने हमारी एकता जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
Check latest article from this author !
मंगलायतन विश्वविद्यालय में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
September 17, 2024
मंगलायतन विश्वविद्यालय में ओजोन दिवस पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता
September 17, 2024
ट्रैफिक पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, 360 के काटे चालान
September 17, 2024
Related Posts
रक्षाबंधन : ब्रज क्षेत्र में दम तोड़ रही बूरा खाने की परम्परा
August 19, 2024
Recent Posts
मंगलायतन विश्वविद्यालय में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
September 17, 2024
मंगलायतन विश्वविद्यालय में ओजोन दिवस पर हुई
September 17, 2024
ट्रैफिक पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, 360
September 17, 2024
मेल आईडी में छेडछाड कर फर्जी तरीके
September 17, 2024
सिकंदराराऊ : व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ को प्रभावी
September 17, 2024
सिकंदराराऊ : भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र
September 17, 2024
सिकंदराराऊ में विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास से मनाई
September 17, 2024
Weather
Hathras
7:55 pm,
Sep 17, 2024
26°C
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
0 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap