
हाथरस 24 दिसंबर । श्यामकुंज स्थित एम.एल.डी.वी. पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रमुख शिक्षाविद् स्वर्गीय मक्खन लाल गुप्त की 31वीं पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बागला डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. एस.सी. शर्मा ने स्व. मक्खन लाल गुप्त को शिक्षा जगत का पुरोधा बताते हुए कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा भले ही व्यवसाय का रूप ले चुकी हो, लेकिन स्व. गुप्त ने शिक्षा को सेवा और रोजगार से जोड़ते हुए उस दौर में अपना संपूर्ण जीवन इसके प्रचार-प्रसार में समर्पित किया, जब हाथरस जनपद में शिक्षण संस्थानों का अभाव था। उन्होंने बताया कि स्व. मक्खन लाल गुप्त ने वर्ष 1944 में मेंडू रोड पर बी.सी. झूरिया हायर सेकेंड्री स्कूल, वर्ष 1948 में बारहसैनी (अक्रूर) इंटर कॉलेज तथा वर्ष 1952 में अपने पूज्य पिता की स्मृति में श्री दौलतराम बारहसैनी इंटर कॉलेज की स्थापना की। इन विद्यालयों के संस्थापक प्रधानाचार्य रहते हुए उन्होंने मानवीय मूल्यों का संरक्षण करते हुए वंचित, अशिक्षित और निर्धन वर्ग के बालक-बालिकाओं को उच्च स्तर तक पहुँचाने का कार्य किया। इसके अतिरिक्त स्व. गुप्त राजेन्द्र लोहिया विद्या मंदिर, हरि नेत्र चिकित्सालय, सुरजोबाई बालिका इंटर कॉलेज, जनता उमा विद्यालय मुरसान, सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज सासनी, मानव सेवा संस्थान एवं डी.आर.बी. इंटर कॉलेज हाथरस की प्रबंधन समितियों में महत्वपूर्ण पदों पर रहकर समाज सेवा हेतु निरंतर सक्रिय रहे।
स्व. मक्खन लाल गुप्त की स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने के उद्देश्य से उनके सुपुत्र श्री स्वतंत्र कुमार गुप्त द्वारा श्यामकुंज में श्री मक्खन लाल दयावती पब्लिक इंटर कॉलेज की स्थापना की गई, जो सी.बी.एस.ई., नई दिल्ली से सीनियर सेकेंडरी स्तर तक संबद्ध होकर जनपद के प्रमुख विद्यालयों में शामिल है। कार्यक्रम के दौरान वंशिका, निकुंज, भूमि, आकृति, काजल, प्रविका, युविका, गुंजन, हिमांशु, तीर्थिका, सौम्या, राशि, आराध्या, कृष्णा, त्रियांशु, युक्ति, पूर्णिमा, पीयूष, आर्य, यशिका, प्रेरणा, तनिष्का, मानवी, कनिष्का, किंजल, तन्मय, अर्थव, वेदिका, देवांश, वाणी, निष्ठा, पूर्वी, वैदिक, अनन्या, प्रतिज्ञा, प्रिया, सोनाली, लक्षिका, रुद्रांश, तेजस आदि विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भक्ति संगीत कार्यक्रम ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर रामगोपाल दालवाले, ए.बी.एस.ए. जनपद मुख्यालय शशिबाला, आर.पी. कौशिक, स्वतंत्र वार्ष्णेय, कार्डिनेटर शैलकान्ता गुप्ता, प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता (एड.), प्रधानाचार्या पूनम वार्ष्णेय, संजय कुमार मौर्य, ज्योति सिंह, अनिल कुमार वार्ष्णेय (तेल वाले), शैलेंद्र वार्ष्णेय सर्राफ, डॉ. डी.के. जैन, रमेश मधुर, अशोक कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार जैन, शिव कुमार वार्ष्णेय, रामकुमार वार्ष्णेय, कल्पना शर्मा, नीरू गुप्ता, कल्पना कुमारी सहित समस्त स्टाफ ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन उप-प्रधानाचार्या शाजिया रफीक खान एवं डॉ. रेखा जादौन द्वारा किया गया। अंत में संस्था के डायरेक्टर श्री स्वतंत्र कुमार गुप्त ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।












