Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 31 मार्च। वरिष्ठ बसपा नेता डॉ अविन शर्मा द्वारा अपने पैतृक गांव कोरना स्थित मां कोरनी वाली मैया मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए भारत केसरी पहलवानों के साथ-साथ विदेशी पहलवानों ने भी दमखम दिखाया। दंगल में रोमांच अपने चरम पर तब पहुंच गया जब अंतिम मुकाबला मिर्जा ईरानी और भारत केसरी पहलवान मंजीत खत्री के बीच हुआ, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान आयोजकों द्वारा उपस्थित अतिथियों, क्षेत्रीय जनता एवं पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए पहलवानों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर डॉ उमाशंकर शर्मा जी लॉर्ड साहब, हितेन्द्र उपाध्याय जी बन्टी भैया, जिलाध्यक्ष राजकपूर, योगेंद्र शर्मा “योगा” पंडित, प्रशान्त शर्मा जी, श्याम सुंदर शर्मा बन्टी भैया, जगदीश प्रसाद रावत, रामसेवक प्रधान मुखिया जी, कृष्ण विहारी शर्मा “कुलकुल” भैया जी,सुनील शर्मा,उमेश शर्मा सभासद, लक्ष्मी कान्त शर्मा, सौरभ शर्मा, खलीफा जी, विजय शर्मा, आयुष शर्मा, सन्दीप शर्मा, रामभरोसे लाल, सुबोध कुमार पांडेय, पंकज कुमार, मौनू गौतम, राजवीर बघेल,भगवान सिंह कुशवाह, मालती मोहन, वसीम खान, प्रमोद कुमार आजाद दिनेश भारती, देवेश चौधरी, मौसम शर्मा, पवन कुमार, मनवीर उपाध्याय, अवदेश कुमार पण्डा, सौवी कुरैशी, सन्दीप ठाकुर, निखिल पचौरी, सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र की गौरवशाली परंपरा बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page