सादाबाद 13 अप्रैल । गांव-बस्ती चलो अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारियों ने सादाबाद में मथुरा रोड पर घर-घर जाकर लोगों से जनसंवाद किया। अभियान के दौरान भाजपा बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष अनुज चौधरी ने मंडल अध्यक्ष अंकुश गौड़, उपाध्यक्ष कमल उपाध्याय और सभासद राजकुमार चौधरी के साथ क्षेत्र में जनसंपर्क किया और केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है, इसलिए सभी पात्र लाभार्थी इन योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ उठाएं। पदाधिकारियों ने घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित विभागों तक पहुंचाकर समाधान कराने का आश्वासन दिया। अभियान के दौरान ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने भी विभिन्न मुद्दों को उठाया, जिस पर पदाधिकारियों ने सकारात्मक पहल करने की बात कही। भाजपा बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष अनुज चौधरी ने कहा कि गांव-बस्ती चलो अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लगातार क्षेत्र में जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का काम कर रहे हैं। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए सरकार की योजनाओं की सराहना भी की।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
मुरसान : सड़क दुर्घटना में पीआरडी का एक जवान घायल
April 13, 2026
Related Posts
सादाबाद : ट्रक के निचले हिस्से में लगी आग
January 9, 2026
सादाबाद : सौम्या ने पास की एआईबीई परीक्षा
January 9, 2026
सादाबाद : बंदर गिरने से फुंका ट्रांसफार्मर
January 9, 2026
सादाबाद : दुर्घटनाओं के रोकथाम का प्रयास करें
January 9, 2026
Recent Posts
मुरसान : सड़क दुर्घटना में पीआरडी का
April 13, 2026
पत्रकार हत्याकांड में एक और मुठभेड़, 25-25
April 13, 2026
मुरसान : बाइक सवार को टक्कर मारने
April 13, 2026
सासनी : निनामई में भागवत कथा का
April 13, 2026
सासनी : विद्यालय में नामांकन वृद्धि हेतु
April 13, 2026
सासनी : एसबीएस यूनियन पब्लिक स्कूल में
April 13, 2026
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) नासिक में धर्मांतरण
April 13, 2026
Weather
Hathras
11:10 pm,
Apr 13, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























